नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खी बाग में एक 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद हो गया. आरोपी है कि किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.
वहीं, हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की. इतना ही नहीं हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा कर दिया. जिससे माहौल गरमा गया. उन्होंने पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद कराने की कोशिश की. पुलिस के साथ भी बहस की.
पुलिस के मुताबिक, नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां सहारनपुर चौक के पास स्थित एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे पर शौचालय में बलात्कार करने का आरोप है.
इस घटना की भनक लगते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया. हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि आरोपी की पिटाई भी की. साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया है और मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए. इस दौरान कार्यकताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई.
