बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टपकेश्वर महादेव के किए दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपने तीन दिवसीय देवभूमि प्रवास के अंतिम दिन कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दिन की शुरुआत उन्होंने आध्यात्मिक रूप से की. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह ठीक 8:30 बजे देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की. वहीं उसके बाद उनका एक बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता किशोर कुमार के घर जलपान का कार्यक्रम रहा.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंदिर दर्शन के बाद सुबह गढ़ी कैंट, देहरादून में बूथ समिति की अहम बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के जमीन कार्यकर्ताओं के साथ 2027 विधानसभा चुनावों की बथ स्तरीय तैयारियों पर विस्तृत मंथन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूती का मंत्र दिया. इसके बाद सुबह 11 बजे शिगनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रबुद्ध गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और पेशेवर वर्ग के लोगों से नितिन नवीन ने सीधा संवाद करेंगे तथा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे.

सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून में युवा संवाद कर्यक्रम आयोजित होगा. इस मंच से भाजपा अध्यक्ष प्रदेश के युवाओं से रूबरू होकर उनकी आकांक्षाओं और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे. यह कार्यक्रम मिशन 2027 की दृष्टि से खासा अहम माना जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद देवभूमि उतराखंड का यह उनका पहला दौरा है, जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. नितिन नवीन ने इस दौरे में बूथ जीतने के लिए एक बड़ी रणनीति तैयार की, जिसके तहत प्रत्येक विधानसभ में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा.