उत्तराखंड के सभी राजकीय और निजी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी निर्धारित कर दी है. शासन से जारी आदेश के तहत अब स्कूलों का संचालन साल के दो अलग-अलग मौसमों ग्रीष्मकाल और शीतकाल के अनुसार किया जाएगा. यह निर्णय छात्रों की सुविधा, मौसम की परिस्थितियों और शिक्षण गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर शासन ने संशोधित आदेश जारी किया है. इससे पहले 6 अप्रैल को इसी साल शासन के आदेश से स्कूलों के लिए समय सारिणी निर्धारित की गई थी. जिसमें में संशोधन कर नई समय सारिणी तय हुई है.
शासन की ओर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में 6 अप्रैल 2026 को जारी समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है. अब नई समय-सारिणी को लागू करते हुए विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा. इसके साथ ही ये भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित शिक्षण अवधि में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी.
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन समय सारिणी-
- पहली कक्षा 7:30 से 8:10 (40 मिनट)
- दूसरी कक्षा 8:10 से 8:50 (40 मिनट)
- तीसरी कक्षा 8:50 से 9:30 (40 मिनट)
- चौथी कक्षा 9:30 से 10:10 (40 मिनट)
- मध्यांतर 10:10 से 10:40 (30 मिनट)
- पांचवीं कक्षा 10:40 से 11:15 (35 मिनट)
- छठी कक्षा 11:15 से 11:50 (35 मिनट)
- सातवीं कक्षा 11:50 से 12:25 (35 मिनट)
- आठवीं कक्षा 12:25 से 1:00 (35 मिनट)
इस तरह ग्रीष्मकाल में विद्यालय सुबह 7:15 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे.
स्कूलों में शीतकालीन समय सारिणी-
- पहली कक्षा 9:00 से 9:45 (45 मिनट)
- दूसरी कक्षा 9:45 से 10:30 (45 मिनट)
- तीसरी कक्षा 10:30 से 11:15 (45 मिनट)
- चौथी कक्षा 11:15 से 12:00 (45 मिनट)
- मध्यांतर 12:00 से 12:30 (30 मिनट)
- पांचवीं कक्षा 12:30 से 1:10 (40 मिनट)
- छठी कक्षा 1:10 से 1:50 (40 मिनट)
- सातवीं कक्षा 1:50 से 2:30 (40 मिनट)
- आठवीं कक्षा 2:30 से 3:10 (40 मिनट)
इस तरह शीतकाल में विद्यालयों का संचालन सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक किया जाएगा.
