उत्तराखंड में अगले 2027 से शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया हैं. इसको लेकर जिला व महानगर कमेटियों की घोषणा कर दी गई है. देहरादून महानगर में 16 उपाध्यक्ष व 16 महासचिव बनाए गए हैं.
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह ने महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी कांग्रेस की समावेशी विचारधारा को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें समाज के हर वर्ग, सभी जातियों, सभी धर्म, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सक्रिय साथियों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया है.

उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को हर घर तक पहुंचाने का काम करेगी. कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के विश्वास के बल पर महानगर कांग्रेस अपने आने वाले समय में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी.

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की कार्यकारिणी में अभिषेक तिवारी, राव नसीम, नईम, सुनील जायसवाल, सज्जाद अंसारी, हरजीत सिंह, अरुण शर्मा, अनूप कुमार, जसविंदर सिंह, विकास पुंडीर, किशन, ट्विंकल अरोड़ा, गीता राम, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार और संतन सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
वहीं, सलमान अहमद, संजय भारती,रामबाबू, प्रदीप, गुरचरण, नीरू,सैय्यद जमाल, अमनदीप, अल्ताफ, परमजीत, सौरभ, तौकीर, आलोक, दीपक, मोहन और ऋषभ जैन को महासचिव घोषित किया गया है.
इसी तरह 12 सचिव बनाए हैं. शकील मंसूरी को ऑफिस सेक्रेटरी, अभिषेक तिवारी को कोषाध्यक्ष, शिवांशु जायसवाल को सोशल मीडिया इंचार्ज, मंजू त्रिपाठी और अनुराग मित्तल को प्रवक्ता जबकि शिवम को मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
