18 जून से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नेशनल जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप की शुरू होने जा रही हैं. इस नेशनल चैंपियनशिप में 24 राज्यों के करीब 700 खिलाड़ी व ऑफिशियल प्रतिभाग करेंगे. में नेशनल जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप का शुभांरभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे.
उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के सचिव अश्वनी भट्ट के मुताबिक फेडरेशन ने जून में नेशनल चैंपियनशिप कराने का मौका दिया है. राजधानी देहरादून चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. उनका कहना है कि काफी कम समय में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पिट्टू में शानदार प्रदर्शन किया है. हाल ही में इंदौर में हुए नेशनल सब जूनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बालक वर्ग की टीम ने रजत हासिल किया.
बता दें पिट्ठू भारत का एक पारंपरिक खेल है. इसे मनोरंजन के अलावा प्रतियोगिता और खेल के मानकों पर ग्राउंड पर उतारते हुए आधुनिक पिट्टू की शुरुआत की गई है. नेशनल पिट्टू फेडरेशन अब तक पांच सीनियर चैंपियनशिप के अलावा दो जूनियर चैंपियनशिप करवा चुकी है. आधुनिक पिट्टू खेल में मध्य प्रदेश का प्रदर्शन अब तक सबसे बेहतर रहा है. सीनियर चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश तीन बार चैंपियन रह चुका है. दो बार हुई जूनियर चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश एक बार चैंपियन रह चुका है.
उत्तराखंड में से होने जा रही इस जूनियर चैंपियनशिप को लेकर मध्य प्रदेश एक बार फिर से पूरी तैयारी में है. चैंपियनशिप शुरू होने से पहले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रैक्टिस कर रहे हैं मध्य प्रदेश की टीम ने टीम के कोच ने बताया मध्य प्रदेश लगातार इस खेल को लेकर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. आने वाले चैंपियनशिप को लेकर भी पूरी तरह से तैयार है. उन्हें उम्मीद है कि वह इस चैंपियनशिप में एक बार फिर इतिहास दोहराएंगे.
