मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और अपने नेतृत्व से देश और समाज को नई दिशा दी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए।
सीएम धामी ने कहा कि बहुगुणा जी का जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और विकास के मूल्यों को समर्पित रहा, जो आज भी सभी को प्रेरित करता है।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
