‘कूली’ बनाम ‘वॉर 2’ X रिव्यू: रजनीकांत की एक्शनर और ऋतिक-जूनियर NTR की स्पाई थ्रिलर, कौनसी फिल्म ज्यादा दमदार

इस स्वतंत्रता दिवस बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कूली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की स्पाई यूनिवर्स फिल्म वॉर 2 आमने सामने हैं. दोनों फिल्मों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने गेम एक तरफा कर दिया है. कूली ने यशराज स्पाई घराने की फिल्म वॉर 2 को प्री-सेल और भारत में एडवांस बुकिंग में बहुत पीछे छोड़ दिया है. आज दोनों फिल्में सिनेमाघरों में चल पड़ी है और आइए जानते हैं लोगों को कौनसी फिल्म ज्यादा पसंद आ रही है.

रजनीकांत, आमिर खान, नागार्जुन और श्रृति हासन स्टारर फिल्म कूली एडवांस बुकिंग में कमाई कर पहले ही छप्पर फाड़ चुकी है. अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो फिल्म कूली को लेकर दर्शक एक्स अकाउंट पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, रजनीकांत की फिल्म कूली का फर्स्ट हाफ शानदार है, चिकितू सॉन्ग ने तो आग लगा दी है, नागार्जुन का काम जबरदस्त है’.

दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म वॉर 2 दर्शकों को कैसी लग रही आइए जानते हैं. यशराज स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म वॉर 2 में मास एक्शन देखने को मिल रहा है. पहली बार है, जब ऋतिक और जूनियर एनटीआर एक साथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं.

इस पर एक एक्स यूजर ने लिखा है, फिल्म वॉर 2 अच्छी है, फिल्म में पिछली यूनिवर्स फिल्मों से अलग एक्शन देखने को मिल रहा है. इस पर एक एक्स यूजर ने लिखा है, फिल्म वॉर 2 अच्छी है, फिल्म में पिछली यूनिवर्स फिल्मों से अलग एक्शन देखने को मिल रहा है. एक ने लिखा है, मैं स्पीचलेस हूं, क्या फिल्म है, एक बार को भी बोर नहीं हुआ, एंड तक एक्शन फिल्म है, ऋतिक को देखने के बाद मैं पलक तक नहीं झपक सका, ब्लॉकबस्टर लॉडिंग.

एक ने लिखा है, वॉर 2 का क्लाईमैक्स मेरे माइंड में छप गया है, दोनों एक्टर्स की दमदार एक्टिंग हैं, मजा आ गया. दूसरी यूजर लिखता है, मास टाइगर फिल्म,

सच बता रहा हूं, वॉर 2 एक मस्त एक्शन फिल्म है, इसमें नॉन स्टॉप एक्शन है और स्क्रीन से आंखें हटने का नाम नहीं लेती है .