भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने और पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद समिति के गठन की सूची जारी की गई है। समिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सांसद दिनेश आर्य, शांति मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य वाचस्पति सेमवाल और अतर सिंह तोमर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। नई समिति पार्टी के भीतर अनुशासन से जुड़े मामलों पर नजर रखने के साथ ही संगठनात्मक मर्यादाओं के पालन को लेकर अपनी भूमिका निभाएगी।
