रक्षाबंधन से पहले हैवान बना भाई, दो सगी बहनों को मार दी गोली, इलाके में दहशत

रुड़की से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक प्रीत विहार में रह रही अपनी बहन संगीता (50) के यहां पहुंचा। करीब 7 बजकर 20 मिनट पर संगीता अपने घर से ही कुछ दूरी पर ई-रिक्शा से जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने संगीता पर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई वहां से निकल गया। वहां से निकलने के बाद आरोपी अपनी दूसरी बहन पुष्पा (42) के घर सुभाषनगर पहुंचा। आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्प ने दरवाजा खोला युवक ने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही पुष्पा के पति बहार पहुंचे। आरोपी ने अपने जीजा पर भी फायर झोंक घायल कर दिया।

आनन-फानन में तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बहनों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि जीजा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें संगीता के घर से छोटी बहन पुष्पा का घर दो किलोमीटर की दूरी पर ही था। 20 मिनट में आरोपी ने अपनी दो बहनों को मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाई और बहनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। खबर ये भी है कि एक बहन कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली पहुंची थी, हालांकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से मना किया है। पुलिस ने घटना की देर रात ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।