देहरादून टी20 लीग में दिखेगा IPL और भारत अंडर-19 सितारों का जलवा, 2 सितंबर से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच

देहरादून में पहली बार आयोजित होने जा रही देहरादून टी20 लीग 2026 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया है. 2 से 9 सितंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में होने वाली इस लीग में IPL, भारत अंडर-19, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और बोर्ड ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ी मैदान पर अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे. लीग की प्री-साइनिंग में IPL स्टार आकाश मधवाल और भारत अंडर-19 के उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी के शामिल होने से मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है.

देहरादून टी20 लीग 2026 के लिए टीमों की प्री-साइनिंग प्रक्रिया के साथ ही प्रतियोगिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मसूरी थंडर की हो रही है, जिसने IPL में अपनी पहचान बना चुके आकाश मधवाल और भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी को टीम में शामिल किया है. दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से मसूरी थंडर को लीग की मजबूत टीमों में माना जा रहा है. मसूरी थंडर की प्री-साइनिंग सूची में आकाश मधवाल और लक्ष्य रायचंदानी के अलावा उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी नीरज राठौर और आर्यन गर्ग तथा बोर्ड ट्रॉफी स्तर के पूर्वांश ध्रुव शामिल हैं. इस टीम में एक तरफ IPL का अनुभव है, तो दूसरी ओर युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्तराखंड की स्थानीय प्रतिभा भी मौजूद है.

मसूरी थंडर में अनुभवी और युवा जोश का संगम, प्री-साइनिंग सूची मेंं शामिल खिलाड़ी:

1. आकाश मधवाल- आईपीएल

2. लक्ष्य रायचंदानी- भारत अंडर-19

3. नीरज राठौर- रणजी ट्रॉफी

4. आर्यन गर्ग- रणजी ट्रॉफी

5. पूर्वांश ध्रुव- बोर्ड ट्रॉफी

ऋषिकेश ड्रैगन्स प्री-साइनिंग सूची

  1. युवराज चौधरी- आईपीएल
  2. सौरभ रावत- रणजी ट्रॉफी
  3. रविंदर नेगी- रणजी ट्रॉफी
  4. आरव महाजन- रणजी ट्रॉफी

देहरादून टी20 लीग में सिर्फ मसूरी थंडर ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों में भी घरेलू क्रिकेट के अनुभवी और उभरते खिलाड़ी नजर आएंगे. ऋषिकेश ड्रैगन्स में IPL खिलाड़ी युवराज चौधरी के साथ उत्तराखंड रणजी टीम के सौरभ रावत, रविंदर नेगी और आरव महाजन को शामिल किया गया है.

विकासनगर धमाका टीम में उत्तराखंड रणजी टीम के कप्तान और दलीप ट्रॉफी स्तर के कुणाल चंदेला के साथ रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शाश्वत डंगवाल, बोर्ड ट्रॉफी के विशाल कश्यप और रोहित दानू तथा उत्तराखंड के अनकैप्ड खिलाड़ी विनय अस्वाल शामिल हैं.

विकासनगर धमाका प्री-साइनिंग सूची

  1. कुणाल चंदेला- दलीप ट्रॉफी, सेंट्रल जोन
  2. शाश्वत डंगवाल- रणजी ट्रॉफी
  3. विशाल कश्यप- बोर्ड ट्रॉफी
  4. रोहित दानू- बोर्ड ट्रॉफी
  5. विनय अस्वाल- अनकैप्ट

हर्बर्टपुर नाइट राइडर्स प्री-साइनिंग सूची

  1. जगदीश सुचित- आईपीएल
  2. देवेंद्र बोरा- रणजी ट्रॉफी
  3. अशर खान- बोर्ड ट्रॉफी
  4. संगम बाजपेई- बोर्ड ट्रॉफी
  5. आयुष देशवाल- बोर्ड ट्रॉफी

वहीं सेलाकुई स्ट्राइकर्स की प्री-साइनिंग सूची में रणजी ट्रॉफी स्तर के निश्चल डेगा, विजय शर्मा, आर्यन शर्मा और पीयूष जोशी के साथ अनकैप्ड सिद्धार्थ गुप्ता को जगह मिली है.

सेलाकुई स्ट्राइकर्स प्री-साइनिंग सूची

  1. निश्चल डेगा- रणजी ट्रॉफी
  2. विजय शर्मा- रणजी ट्रॉफी
  3. आर्यन शर्मा- रणजी ट्रॉफी
  4. पीयूष जोशी- रणजी ट्रॉफी
  5. सिद्धार्थ गुप्ता- अनकैप्ड

देहरादून टी20 लीग 2026 का आयोजन 2 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी, देहरादून में किया जाएगा. लीग में IPL सितारों, भारत अंडर-19 प्रतिभाओं, दलीप और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों के साथ उत्तराखंड के उभरते क्रिकेटरों की मौजूदगी इसे स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बना रही है.