कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की ओर से उनके कैफे कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग पर प्रतिक्रिया आई है. ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित कपिल के कैफे पर बीती बुधवार की रात फायरिंग हुई थी. कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार में बैठा एक शख्स कपिल के कैफे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है. इस हमले पर अब कपिल शर्मा ने क्या कहा है. आइए जानते हैं.
कैप्स कैफे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट दो स्टोरी शेयर की है. पहले इंस्टा स्टोरी पोस्ट में लिखा है, ‘दिल से एक मैसेज- हमने टेस्टी कॉफी और फ्रैंड्स बातचीत के जरिए पूरे जोश के साथ, लोगों को जोड़ने और खुशी लाने की उम्मीद के साथ कैप्स कैफे खोला, हमारे सपने के साथ हिंसा होना दिल दहला देने वाला है, हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, आपके दयालु शब्द, प्रार्थनाएं और मैसेज के जरिए शेयर की गई यादें आपके विचार से कहीं ज़्यादा मायने रखती हैं, यह कैफे आपके उस विश्वास की वजह से है जिसे हम मिलकर बना रहे हैं, आइए हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े हों और सुनिश्चित करें कि कप्स कैफे गर्मजोशी और समुदाय का एक स्थान बना रहे, कप्स कैफे में हम सभी की ओर से धन्यवाद और जल्द ही बेहतर आसमान के नीचे आपसे मुलाकात होगी, आशा और कृतज्ञता के साथ #supportkapscafecanada’.
