उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी अनुराधा पाल को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया है. वह राज्य की पहली महिला अधिकारी हैं, जो इस पद पर नियुक्त हुई हैं. उत्तराखंड में पहली बार किसी महिला अधिकारी को आबकारी आयुक्त बनाया गया है. उन्होंने 2 जून को कार्यभार संभाला. ऐसे में उनकी चर्चा चारों ओर हो रही है. आइए जानते हैं कि उन्होंने कहां से पढ़ाई लिखाई की है और कब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक किया.
अनुराधा पाल का आईएएस बनने तक का सफर संघर्षों से भरा रहा. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी. उनके पिता दूध बेचते थे और उसी से घर का खर्च चलता था और उनकी पढ़ाई भी. वह हरिद्वार के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. कार्यभार संभालने के बाद आज, 3 जून को उन्होंने विभागीय बैठक भी बुलाई है.
