उत्तराखंडी निर्माता निर्देशक की पहली फिल्म ‘5 सितंबर’ का प्रोमो लॉन्च, PVR में 18 जुलाई को होगी रिलीज

उत्तराखंड के निर्माता, निर्देशक द्वारा उत्तराखंड में ही बनी बॉलीवुड फिल्म ‘5 सितंबर’ 18 जुलाई को पूरे देशभर के PVR सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मंगलवार को इस फिल्म का प्रोमो लॉन्च किया गया. इस दौरान इस फिल्म की स्टारकास्ट संजय मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, बृजेन्द्र काला, कुनाल शमशेर मल्ला सहित कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे.

देहरादून बेस्ड केएसएम फिल्म प्रोडक्शन्स ने देहरादून में अपनी बॉलीवुड फिल्म “5 सितंबर” का प्रोमो लॉन्च किया तो वहीं फिल्म रिलीज़ की घोषणा भी की. यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इस फ़िल्म की शूटिंग लोकेशन, स्थानीय कलाकार, तकनीकी टीम, संगीत और कथा के गहरे स्थानीय जुड़ाव जैसी ख़ासियतों की वजह से यह उत्तराखंड की सबसे बड़ी फ़िल्म मानी जा रही है. फिल्म में संजय मिश्रा, कुनाल शमशेर मल्ला, अतुल श्रीवास्तव, विक्टर बैनर्जी, कविन दवे, सारिका सिंह दवे, बृजेन्द्र काला, किरन दुबे, मलीहा मल्ला, ऋषभ खन्ना और उत्तराखंड के कई प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकार नजर आएंगे.

मंगलवार को कुनाल शमशेर मल्ला जो कि देहरादून के निवासी हैं और इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक के अलावा उन्होंने अभिनय और गायन भी किया है. उनकी पत्नी अनुराधा पुंडीर मल्ला जो कि फिल्म की को राइटर, मलीहा मल्ला जो कि फिल्म की मेन एक्टर और सिंगर भी हैं और मेन मेल करेक्टर ऋषभ खन्ना ने मीडिया से बातचीत की. कुनाल शमशेर मल्ला, जिन्हें शिक्षा और सिनेमा दोनों में अच्छा खास तजुर्बा है

5 सितंबर पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना चुकी है. अब तक 20 नामांकन और 40 पुरस्कार विश्वभर के प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में जीत चुकी है. यह एकमात्र बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें दो गढ़वाली गीत शामिल हैं. यह क्षेत्र की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है.