दिल्ली कार ब्लास्ट में उत्तराखंड का युवक हुआ घायल, शादी की शॉपिंग करने गया था, राज्य में चेकिंग तेज

दिल्ली कार ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. 20 लोग घायल हुए हैं. FSL की टीम और अन्य एजेंसियों की टीमें जांच कर रही हैं. इस ब्लास्ट में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ है. ये युवक अपने विवाह की शॉपिंग करने अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था.

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके के बाद देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रुड़की समेत उधम सिंह नगर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है. इस दौरान काशीपुर में भी पुलिस टीम के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, डिजाइन सेंटर, स्टेडियम चौराहा, चीमा चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, टांडा तिराहा, शाहिद विभिन्न स्थानों पर सदन चेकिंग अभियान चलाया गया.

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देश के विभिन्न राज्यों सहित देव भूमि उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. उधम सिंह नगर जिले में भी पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में काशीपुर में भी एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

दिल्ली में लाल किले के समीप एक कार में हुए जोरदार धमाके की घटना के बाद जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को उच्च सतर्कता के स्तर पर रखा गया है. उक्त घटना के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के दिशा-निर्देशन में जनपद के समस्त थाना एवं चौकियों पर सुरक्षा और गश्त की व्यवस्थाओं को और अधिक रूप से सक्रिय किए जाने के निर्देश किए गए हैं.

सुरक्षा की दृष्टि से जनपद की सीमाओं सहित सम्पूर्ण जनपद में आवागमन कर रहे वाहनों की गहन चेकिंग सहित सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है. सभी वाहनों, यात्रियों एवं मालवाहक वाहनों की सघन तलाशी एवं सत्यापन कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बस अड्डों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस बल की गश्त और निगरानी बढ़ायी गयी है.