बिग बॉस फेम UK 07 Rider अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती है. बीते दिनों UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने इंस्टा लाइव करते हुए जान देने की कोशिश की थी. इस दौरान 07 Rider अनुराग डोभाल गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिसके बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया.
अब UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है. जिसके लिए उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो के साथ ही उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा है. इस संदेश के जरिये UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने बुरे वक्त में उनका साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया है.
अपनी पोस्ट में UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने लिखा उन्होंने कभी जिंदा रहने का नहीं सोचा था. जिस रास्ते मैं चला था वहां से लौटना नामुमकिन था. उन्होंने लिखा उनकी जिंदा बचना किसी जादू से कम नहीं है.
View this post on Instagram
भावुक होते हुये उन्होंने लिखा मैं आज एक अनाथ हूं, मुझे नहीं पता आगे क्या होगा? लेकिन नया जन्म मिला है, इसलिए भगवान ने उनके लिए कुछ तो जरुर सोचा होगा.
अनुराग डोभाल ने लिखा पिछले कुछ दिनों से जो भी हो रहा है उसके कारण बहुत सारे लोग परेशान हैं. उन्होंने लिखा अब वे आईसीयू से बाहर हैं. अब वे सुरक्षित हैं. उन्होंने उनके लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया.
बता दें UK 07 Rider अनुराग डोभाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं. वे उत्तराखंड के डोईवाला में रहते हैं. यूट्यूबर्स बाइकर्स अनुराग डोभाल के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फैन्स मौजूद हैं. एक युवा वर्ग का बड़ा तबका उन्हें फॉलो करता है. हाल ही में big boss 17 से आने के बाद उनके फॉलोअर्स में काफी बढ़ोतरी हुई. उनके इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन और यूट्यूब पर 7.82 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. फेसबुक पर भी 1.5 मिलियन फॉलोअर हैं.
