‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ ट्रेलर: सलमान-आमिर से आलिया-वरुण तक, सामने आए चैट शो के स्टार गेस्ट

ट्विंकल खन्ना और काजोल एक साथ ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ नाम के एक टॉक शो होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सोमवार, 15 सितंबर को मुंबई में एक कार्यक्रम में इस शो का ट्रेलर लॉन्च किया गया. चलिए अब जानते हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रिटी इस टॉक शो में इन दोनों हसीनाओं के साथ बातचीत करते नजर आएंगे.

मेकर्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का ट्रेलर साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘कोई स्क्रिप्ट नहीं, कोई फिल्टर नहीं, वे बस टू मच मजे कर रहे हैं. टू मच नया टॉक शो, 25 सितंबर.’

ट्रेलर की शुरुआत शो के सेट से होता है. इसके बाद शो के होस्ट काजोल और ट्विंकल खन्ना की झलक दिखाई गई है. काजोल और ट्विंकल के साथ ‘टू मच’ में बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे मेहमान के तौर पर नजर आए हैं.

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के ट्रेलर में कुछ मेहमानों की झलक भी दिखाई हैं, जिनमें सलमान खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, जाह्नवी कपूर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, चंकी पांडे और कई सितारे नजर आएं.

सलमान खान-आमिर खान
सलमान खान और आमिर खान के मजेदार किस्से एक बार फिर देखने को मिलेगा. ट्विंकल और काजोल के शो में ये दोनों एक साथ नजर आएंगे. ट्रेलर में हम सलमान और आमिर को खुद पर और एक-दूसरे पर भी कटाक्ष करते हुए देख सकते हैं.

गोविंदा-चंकी पांडे
90 के दशक में अपनी कॉमेडी से बड़े पर्दे पर राज करने वाले दो कलाकार गोविंदा और चंकी पांडे काजोल-ट्विंकल के शो में दिखेंगे.

आलिया भट्ट-वरुण धवन
‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के टॉक शो में यंग स्टार की सुपरहिट जोड़ी आलिया भट्ट-वरुण धवन आएंगे. इस जोड़ी ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

विक्की कौशल-कृति सेनन
जहां हम विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को एक साथ एक चैट शो में देखना पसंद करेंगे, वहीं ट्विंकल और काजोल ने अपने शो में विक्की को कृति के साथ जोड़ा है.

करण जौहर-जाह्नवी कपूर
करण जौहर ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में वे बतौर गेस्ट नजर आएंगे और उनके साथ होंगी जाह्नवी कपूर. ट्रेलर में जाह्नवी शिखर के हॉर्स राइडिंग के बारे में बात करती दिखीं. उम्मीद है कि क्या वह शो में अपने रिश्ते की पुष्टि करेंगी.

ट्विंकल खन्ना और काजोल एक साथ ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ नाम के एक टॉक शो होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सोमवार, 15 सितंबर को मुंबई में एक कार्यक्रम में इस शो का ट्रेलर लॉन्च किया गया. चलिए अब जानते हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रिटी इस टॉक शो में इन दोनों हसीनाओं के साथ बातचीत करते नजर आएंगे.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेहमानों के बारे में बात करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘और आपने कहा कि हमने अपने उन दोस्तों को बुलाया जो कहते हैं कि ये दोस्त नहीं हैं. मेरा मतलब है कि हम बीमा एजेंटों और टेलीमार्केटर्स की तरह व्यवहार करते हैं. हमने उन सभी को कोल्ड कॉल किए जिन्होंने हां कहा कि हम उन्हें अपने शो में बुलाएंगे.’

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का प्रीमियर
काजोल और ट्विंकल का टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का प्रीमियर 25 सितंबर, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा और हर गुरुवार को शो का एक नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा.