उत्तराखंड के ये 9 बॉक्सर चेन्नई में दिखाएंगे अपने पंच की पावर, देखें मुक्केबाजों की लिस्ट

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के अच्छी खबर है. रामनगर में बॉक्सिंग का ट्रायल आयोजित किया था. यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 36 बॉक्सर राष्ट्रीय फेडरेशन कप पुरुष वर्ग में जगह बनाने के लिए रिंग में उतरे थे, जिसके लिए उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है. उत्तराखंड के चयनित हुए 9 बॉक्सर अब 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे.

ट्रायल में पिथौरागढ़, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर और चमोली सहित कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए थे. सभी बॉक्सर का लक्ष्य राष्ट्रीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना था, लेकिन 38 में से सिर्फ 9 को ही चेन्नई जाने का मौका मिला है.

ट्रायल में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि यह मौका उनके करियर को नई दिशा देगा. देहरादून से आए बॉक्सर नमन ने बताया कि वह पहले भी नेशनल स्तर पर खेल चुके हैं और इस बार भी अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने टीम ने जगह बनाई है. नमन का 75-80 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है.

इसी तरह बॉक्सर गौतम सागर ने कहा कि वह यहां पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और ट्रायल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना पूरा करना चाहते थे. हालांकि उनका चयन नहीं हो पाया. इस दौरान उत्तराखंड बॉक्सिंग टीम के कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी रामनगर पहुंचे थे. यहां से चयनित हुए खिलाड़ी राष्ट्रीय फेडरेशन कप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.कोच ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को मंच मिलता है और उनकी मेहनत को दिशा मिलती है. बॉक्सिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ी लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं. हाल के वर्षों में कई बॉक्सर ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

रामनगर में हुआ यह ट्रायल भी उसी कड़ी का हिस्सा था, जहां युवा खिलाड़ियों की नई फौज राष्ट्रीय स्तर पर उतरने के लिए तैयार की गई. अब सबकी निगाहें चेन्नई पर टिकी हैं, जहां 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी रिंग में उतरेंगे और जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगे.