आयुष क्रिकेट अकादमी देहरादून में महिला क्रिकेट T20 मुकाबला होने जा रहा है. यह मुकाबला 13 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगा. जिसमें उत्तराखंड, राजस्थान, बंगाल और नेपाल की टीमें शामिल होंगी. जो इस रोमांचक मैच में आमने-सामने होंगी. पहली बार विदेशी महिला टीम उत्तराखंड आ रही हैं.
दरअसल, उत्तराखंड में महिला क्रिकेट का एक टी20 टूर्नामेंट होने जा रहा है. जिसमें विदेश से नेपाल की टीम भी शामिल होंगी. यह महिलाओं की प्रतियोगिता है, जिसमें हर टीम के खिलाड़ियों का जौहर देखने को मिलेगा. अगर प्रतियोगिता के शेड्यूल पर नजर दौड़ाएं तो कुछ इस प्रकार से है.
प्रतियोगिता का शेड्यूल-
- 13 नवंबर- उत्तराखंड बनाम बंगाल (सुबह 9 बजे), राजस्थान बनाम नेपाल (दोपहर 1 बजे)
- 14 नवंबर: राजस्थान बनाम बंगाल (सुबह 9 बजे), उत्तराखंड बनाम नेपाल (दोपहर 1 बजे)
- 15 नवंबर: उत्तराखंड बनाम राजस्थान (सुबह 9 बजे), बंगाल बनाम नेपाल (दोपहर 1 बजे)
- 16 नवंबर- यह रेस्ट डे होगा. इन दिन कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा.
- 17 नवंबर: राजस्थान बनाम नेपाल (सुबह 9 बजे), उत्तराखंड बनाम बंगाल (दोपहर 1 बजे)
- 18 नवंबर- उत्तराखंड बनाम नेपाल (सुबह 9 बजे), राजस्थान बनाम बंगाल (दोपहर 1 बजे)
- 19 नवंबर- बंगाल बनाम नेपाल (सुबह 9 बजे), उत्तराखंड बनाम राजस्थान (दोपहर 1 बजे)
नेपाल की महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की खास आकर्षण है, क्योंकि यह एक विदेशी टीम के रूप में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए चुनौती लेकर आई है. नेपाल की टीम महिलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं.
उनकी सहभागिता इस टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट बनाती हैं. नेपाल की उपस्थिति अन्य टीमों के खिलाड़ियों के लिए नई चुनौतियां और अनुभव लेकर आएंगी. वहीं, आयुष क्रिकेट अकादमी को तैयार कर लिया गया है. जहां दर्शक महिला खिलाड़ियों के कौशल का आनंद ले सकेंगे.
इस प्रतियोगिता में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा देखने को मिलेगा. जिससे उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों को खास अनुभव मिलेगा. यह महिला क्रिकेट टूर्नामेंट सिर्फ प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय एवं विदेशी प्रतिभाओं के मिलन का अनूठा समागम भी होगा.
आगामी 13 से 19 नवंबर तक होने वाली इस लीग में उत्तराखंड, बंगाल, राजस्थान और नेपाल की टीमें हिस्सा ले रही हैं. यह पहल न केवल खेल को बढ़ावा देगी, बल्कि पहाड़ की बेटियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका देगी.
