चारधाम यात्रियों का आंकड़ा 15 लाख पार, 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. मौजूदा दिनों में लगभग 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर रहे हैं. मंगलवार 27 मई को 69 हजार 761 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की. जबकि 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख 69 हजार 45 पहुंच चुका है. वहीं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 7690 श्रद्धालु कर चुके हैं.

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: यमुनोत्री धाम में आज 27 मई को 13,704 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे. अभी तक 2 लाख 79 हजार 206 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं.

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट भी खोले गए थे. आज 27 मई को गंगोत्री धाम में 12,147 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. अभी तक 2 लाख 65 हजार 149 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं.

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में उमड़ रही है. केदारनाथ धाम में अभी तक 6 लाख 609 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. आज 27 मई को 23 हजार 868 श्रद्धालुओं ने बाबा के केदार के दर्शन किए. केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले गए थे.

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. अभी तक 4 लाख 16 हजार 291 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं. आज 27 मई को 18,572 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए.

हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या: 25 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुले हैं. अभी तक 7690 श्रद्धालु हेमकुंड यात्रा कर चुके हैं. जबकि आज 27 को 1470 श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन किए.