इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर के नए सीजन ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में जोरदार ट्रेंड किया. यह यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया समेत 35 से ज्यादा देशों में टॉप 5 में रहा. इंडिया में भी लॉन्च वीक के दौरान यह 96 फीसदी पिनकोड तक पहुंच गया, जिससे यह इस फ्रैंचाइजी का अब तक का सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला सीजन बन गया.
राज और डीके द्वारा बनाई गई द फैमिली मैन को उन्होंने ही सुमन कुमार के साथ मिलकर लिखा है. सीजन 3 का निर्देशन राज और डीके ने किया है, जिसमें सुमन कुमार और तुषार सेठ भी बतौर डायरेक्टर जुड़े हैं.
द फैमिली मैन सीजन 3 में मनोज बाजपेयी लीड में हैं, उनके साथ जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी जुड़ रहे हैं. वहीं पसंद किए जाने वाले बाकी कलाकार शरीब हाशमी, प्रियमणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरि और गुल पनाग समेत कई पुराने चेहरे फिर से सीरीज का हिस्सा हैं.
21 नवंबर को रिलीज हुए इस सीजन ने लॉन्च वीक में ही भारत में साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनकर बड़ा मुकाम हासिल किया और फ्रैंचाइजी के अब तक के सबसे दमदार सीजन के रूप में अपनी पहचान पक्की कर ली. इसे पहले ही वीक में 75 मिलियन व्यूज मिले हैं.
अपने रोमांचक और हाई-स्टेक्स स्पाई-एक्शन थ्रिलर फॉर्मेट की वजह से इसे जबरदस्त फैनडम मिला, जिसने इसे यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया समेत 35 से ज्यादा देशों में टॉप 5 में पहुंचा दिया. इसने न सिर्फ अपने पिछले दोनों सीजन्स बल्कि 2025 में प्राइम वीडियो के किसी भी दूसरे टाइटल के बनाए रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया.
View this post on Instagram
2019 में प्राइम वीडियो पर शुरुआत से ही द फैमिली मैन दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की पसंदीदा सीरीज रही है. अब जब सीजन 3 ने अपना सबसे दमदार ओपनिंग वीक दिया है, तो ये साफ है कि इस फ्रैंचाइजी का असर और लोकप्रियता भारत से लेकर दुनिया भर में लगातार और मजबूत होती जा रही है.
यह सीजन राज एंड डीके की टीम द्वारा उनके बैनर डीटूआर फिल्म्स के तहत बनाया गया है और इसमें एक बार फिर लौटे हैं आइकॉनिक जासूस श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी). इस बार कास्ट में कई नए चेहरे भी शामिल हुए हैं, जैसे जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा). इसके साथ ही पिछले सीजन की पसंदीदा टीम भी वापस है.
इसमें शरीब हाशमी (जे.के. तलपड़े), प्रियमणि (सुचित्रा तिवारी), अशलेशा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवन्तरि (जोया), और गुल पनाग (सलोनी) समेत कई और कलाकार. राज, डीके और सुमन कुमार द्वारा लिखी गई इस सीरीज के डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं. इस बार निर्देशन की कमान राज एंड डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने भी संभाली है, जिससे यह सीजन और भी मजबूत और बड़ा बन गया है.
