तमिल सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर धमाल मचाने आ रही है. फिल्म मेकर ने आज, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर इस जोड़ी का आधिकारिक एलान किया है. यह जोड़ी कोई और नहीं बल्कि कमल हासन, रजनीकांत की है. जी हां, कमल हासन और रजनीकांत फिल्म ‘थलाइवर 173’ के लिए हाथ मिलाया है. इस फिल्म का निर्देशन सुंदर सी कर रहे हैं.
बुधवार को कमल हसन और मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक एलान किया कि सुपरस्टार रजनीकांत आगामी फिल्म ‘थलाइवर 173’ में अभिनय करेंगे. बुधवार को कमल हासन और रजनीकांत की एक तस्वीर के साथ इसकी आधिकारिक एलान किया गया. यह फिल्म 2027 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी.
अपने प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान को एक्स हैंडल पर साझा करते हुए कमल हासन ने एक तमिल कविता लिखी, जिसका अनुवाद इस प्रकार है, ‘हवा की तरह, बारिश की तरह, नदी की तरह, हम बहेंगे, चलो बारिश करें, आनंद लें, जीएं. सुपरस्टार रजनीकांत सुंदर सी की निर्देशित और राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल की निर्मित फिल्म में अभिनय करेंगे.’
मेकर्स की ओर से एक बयान भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है, ‘सुपरस्टार रजनीकांत कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर तले बनी फिल्म ‘थलाइवर 173′ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सुंदर सी करेंगे.’
उनके प्रोडक्शन हाउस के बयान में कहा गया है, ‘सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन के राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर तले, सुंदर सी की निर्देशित फिल्म थलाइवर 173 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.’
आगे लिखा है, ‘यह ऐतिहासिक कोलैबोरेशन न केवल भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज ताकतों को एकजुट करता है, बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन के बीच 5 दशकों की दोस्ती और भाईचारे का भी जश्न मनाता है. यह एक ऐसा बंधन जो कलाकारों और दर्शकों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित करता रहेगा.’
आगे लिखा है, ‘राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के 44 साल पूरे होने के मौके पर ‘थलाइवर 173′ सुपरस्टार रजनीकांत की आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति को सुंदर सी के निर्देशन के साथ जोड़ती है, जो कमल हासन और आर महेंद्रन द्वारा परिकल्पित एक ऐतिहासिक प्रोडक्शन है.’
बयान में आगे बताया गया कि थलाइवर 173 को पोंगल 2027 के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया गया है. हासन ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए रजनीकांत के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की.
