सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर हैं. सीएम धामी सुबह गुरुकुल हैलीपेड पहुंचे. जहां अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने सीएम धामी का स्वागत किया. इसके बाद सीएम धामी ने सीसीआर भवन में कुंभ मेले के 34 कार्यों के 234 करोड़ के बजट का शिलान्यास किया.
हरिद्वार में सीएम धामी 2027 कुंभ मेले की हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और मेलाधिकारी सोनिका समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल हैं.
बता दें इससे पहले साल 2021 का हरिद्वार कुंभ कोरोना के कारण नहीं हो पाया था. इसे बीच में ही स्थगित करना पड़ा था. जिसे देखते हुए इस बार धामी सरकार ने पूरे धूमधाम से हरिद्वार कुंभ को आयोजित करने का फैसला किया है. सीएम धामी खुद कुंभ के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार 2027 अर्द्धकुंभ मेले को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा. पेशवाई भी निकाली जाएंगी. साथ ही धर्मध्वजा और छावनियां लगाने के साथ ही साधु संतों के शाही स्नान भी होंगे.
इससे पहले सीएम धामी सभी संतों के साथ बैठक कर चुके हैंय जिसमें हरिद्वार में मेले की दिव्य भव्य बनाने की बात की जा चुकी है. संतों के साथ सरकार भी दिन रात हरिद्वार कुंभ को भव्य बनाने में जुटी हुई है.
