हल्दी-मेंहदी के बाद पोस्टपोन हुई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी, क्रिकेटर के मैनेजर-डॉक्टर का आया बयान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन हो गई है. बीते कुछ दिनों से यह जोड़ी प्री-वेडिंग का जश्न मना रही थी. वहीं, अब खबर आई हैं कि स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अचानक और परेशान करने वाली फैमिली इमरजेंसी के बाद स्मृति-पलाश की शादी को फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है.

स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है, ‘स्मृति मंधाना के पिता की आज सुबह से तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें सांगली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया और अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जबकि कई टेस्ट किए जा रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘ स्मृति मंधना अपने पापा के काफी क्लोज हैं. स्मृति ने फैसला किया है कि जब तक उनके पापा ठीक नहीं हो जाते है, तब तक इस शादी, जो आज, 23 नवंबर को होने वाली थी, को पोस्टपोन किया जाता है, शादी को अनिश्चित काल के लिए टालने का फैसला लिया गया है.’

सांगली स्थिति सर्वहित हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नमन महेश शाह ने स्मृति के पिता के बारे में अपडेट साझा किया है. डॉक्टर ने बताया, स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना 1.30 बजे बाये तरफ चेस्ट में हार्ट अटैक के सिम्प्टम दिखे. उन्हें सर्वहित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनके जो कार्डियक के लक्षण के कारण उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखने की जरूरत है.

स्मृति और पलाश रविवार, 23 नवंबर को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी करने वाले थे. शादी आज शाम 4:30 बजे होनी है, लेकिन फैमिली इमरजेंसी की वजह से इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है और नई तारीख के बारे में अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है.पिछले कुछ दिनों से सेलिब्रेशन चल रहा था, जिसमें मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में शामिल थीं, जिससे मेन इवेंट से पहले ही एक्साइटमेंट बढ़ गया था.