पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने क्या ‘द फैमिली मैन’ डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी कर ली है? तो जी हां, सामंथा और राज ने शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर अफवाहों पर विराम लगाया है.
सामंथा और राज ने आज, 1 दिसंबर की सुबह तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योगा सेंटर में शादी की है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों कुछ दिनों से रिलेशनशिप में हैं. हाल ही में, सामंथा ने राज के साथ एक क्लोज-अप फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
सोमवार दोपहर को सामंथा ने कंफर्म किया कि उन्होंने डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं और कैप्शन में व्हाइट हार्ट के साथ अपनी शादी की डेट ‘1.12.2025’ लिखा है. तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि कपल ने कोयंबटूर में ईशा योगा सेंटर में शादी की है. नए सफर की शुरुआत कर सामंथा काफी खुश दिख रही हैं.
सोमवार सुबह खबर आई कि सामंथा और राज शादी कर रहे हैं. इन सब के बीच डायरेक्टर राज निदिमोरू की एक्स-वाइफ श्यामली का एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
श्यामली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘डिस्प्रेट लोग डिस्प्रेट काम करते हैं.’ उनका मानना है कि उन्होंने यह पोस्ट अपने एक्स-हस्बैंड राज को टारगेट करके किया था.
सामंथा की मुलाकात राज से द फैमिली मैन वेब सीरीज के दौरान हुई थी. इसके बाद, यह अफवाह उड़ी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन सामंथा और राज ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा. सामंथा ने 2017 में तेलुगु स्टार नागा चैतन्य से शादी की थी. हालांकि, पर्सनल कारणों से 2021 में दोनों का तलाक हो गया.
