भारत के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे. गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या यानी रविवार को पद्म अवॉर्ड की घोषणा की गई, जिसमें रोहित, हरमनप्रीत समेत कुल 9 खिलाड़ियों को पद्म अवॉर्ड के लिए चुना गया. भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज पद्म भूषण से नवाज जाएंगे.अमृतराज इस साल पद्म भूषण पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. पद्म भूषण भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जबकि पद्म श्री चौथे स्थान पर है.
