दिल्ली: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की विनर टीम इंडिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार शाम मुलाकात की. इस मीटिंग का वीडियो अब सामने आ गया है. पीएम मोदी भारतीय खिलाड़ियों से अपने दिल की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने भी पीएम मोदी से खुलेदिल के साथ बात की है.
इस मुलाकात में हंसी-मजाक के साथ-साथ कोच रोचक बातें हुईं. पीएम के सरकारी आवास पर जो लोक कल्याण मार्ग पर स्थित हैं, वहां पर महिला क्रिकेट टीम ने नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की और इस दौरान पीएम ने ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप जीत पर टीम को बधाई दी. इस मीटिंग में सबसे पहले कोच अमोल मजूमदार ने पीएम मोदी का उनसे मिलेने के लिए धन्यवाद किया. इसके बाद हरमन ने कहा हम बार-बार आपसे ऐसे ही मिलते रहे. इसके बाद पीएम मोदी खिलाड़ियों और खेल को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं.
कप्तान हरमनप्रीत ने 2017 में पीएम मोदी से हुई मुलाकात को याद किया जब वे उनसे बिना ट्रॉफी के मिले थे. अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिल रहे हैं तो उन्होंने कहा कि टीम उनसे और भी बार मिलना चाहती है.
Every Indian feels immense pride in Team India’s World Cup victory. It was a delight interacting with the women’s cricket team. Do watch! https://t.co/PkkfKFBNbb
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
वाइस-कैप्टन स्मृति मंधाना ने कहा कि, पीएम मोदी ने उन्हें मोटिवेट किया है और वे उन सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आज लड़कियां सभी क्षेत्रों में अच्छा कर रही हैं और यह पीएम मोदी के प्रयासों के कारण है. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा ने कहा कि, वह पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रही थीं और 2017 में हुई अपनी मुलाकात को याद किया जब उन्होंने उनसे कड़ी मेहनत करते रहने के लिए कहा था और फिर वे अपने सपने पूरे कर पाएंगी.
पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे ‘जय श्री राम’ और उनकी बांह पर बने भगवान हनुमान के टैटू के बारे में भी बात की, जिस पर ऑलराउंडर ने जवाब दिया कि इससे उन्हें ताकत मिलती है.
हरमनप्रीत ने पीएम मोदी से पूछा कि, वे हमेशा वर्तमान में कैसे रहते हैं. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा रहना उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है और यह उनकी आदत बन गई है. उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन देओल के मशहूर कैच को भी याद किया, जिसके बारे में उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उन्होंने आगे बताया कि कैसे हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद गेंद को अपनी जेब में रख लिया था. इस पर उन्होंने कहा कि वह खुशकिस्मत थीं कि गेंद उनके पास आई और उन्होंने उसे रख लिया.
पीएम मोदी ने अब मशहूर हो चुके सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर अमनजोत कौर के कैच के बारे में बात की, जो उन्होंने कई बार गेंद छूटने के बाद पकड़ा था. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी गलती है जिसे वह देखना पसंद करते हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘कैच पकड़ते समय आप गेंद देख रहे होंगे, लेकिन कैच के बाद आप ट्रॉफी देख रहे होंगे’.
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने बताया कि उनके भाई पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं, जिस पर उन्होंने तुरंत उनसे मिलने का खुला न्योता दिया. इसके बाद टीम की हर एक खिलाड़ी ने पीएम मोदी से थोड़ी-थोड़ी बात की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
