पंचायत सीज़न 4 को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है. इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, लिखा है चंदन कुमार ने और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्शन संभाला है. एक खास इंटरऐक्टिव वेबसाइट पर हुए अनोखे वोटिंग मुकाबले में 6.5 मिलियन से ज़्यादा फैंस ने टीम मंजू देवी या टीम क्रांति देवी को सपोर्ट किया और इसी जोश की वजह से नए सीजन की रिलीज डेट पहले कर दी गई. अब पंचायत सीजन 4 भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में 24 जून से सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.
‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फैंस को एक और तोहफा मिला है, शो अब पहले से जल्दी, यानी 24 जून से स्ट्रीम होगा. ‘पंचायत’ को प्रोड्यूस किया है द वायरल फीवर (TVF) ने. इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, स्क्रिप्ट लिखी है चंदन कुमार ने, और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्शन संभाला है.
फुलेरा नाम के काल्पनिक गांव में सेट ‘पंचायत’ का नया सीजन एक बार फिर छोटे शहर की हलचल, भावनाएं और ह्यूमर से भरपूर किस्सों से भरा होगा. इस बार नई चुनौतियों के साथ-साथ पुराने और प्यारे चेहरे फिर लौटेंगे और उनके साथ ढेर सारे मजेदार ट्विस्ट भी. शो में एक बार फिर नजर आएंगे जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार.
