दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य बीजेपी नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 101वीं जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज मौजूद रहे. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था.
अटल बिहारी वाजपेयी को 3 बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था. उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया था. उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था. उनकी जयंती के मौके पर तमाम नेताओं ने अपने-अपने तरीके से उन्हें याद किया है.
