उत्तराखंड में नॉर्दर्न जोन शूटिंग चैंपियनशिप, 25 और 50 मीटर के इवेंट खत्म, यहां देखें किसने मारी बाजी

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज त्रिशूल शूटिंग एकेडमी में चल रही 44वीं नॉर्दर्न जोन शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर भारत पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल के इवेंट पूरे हो चुके हैं. 25 मीटर मेन में उत्तराखंड के अमित घनसेला पहले स्थान पर रहे. मास्टर वूमेन इंडिविजुअल में उत्तराखंड से सोना कुकरेती ने बाजी मारी.

25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल इवेंट में वूमेन इंडिविजुअल में राजस्थान से सृष्टि डागा, उत्तर प्रदेश से तनु दहिया और उत्तर प्रदेश से वंदना चौधरी पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. वहीं इसके अलावा 25 मी जूनियर वूमेन इंडिविजुअल में चंडीगढ़ से समायरा धालीवाल प्रथम, राजस्थान से हेतांशी गौड़ द्वितीय और राजस्थान से ही भाव्या कौल तीसरे स्थान पर रही. वहीं इसके अलावा 25 मीटर मास्टर वूमेन इंडिविजुअल में उत्तराखंड से सोना कुकरेती पहले नंबर पर चंडीगढ़ से अमरजीत कौर दूसरे नंबर पर तो वहीं चंडीगढ़ से ही किरणदीप कौर तीसरे नंबर पर रही. इसके अलावा 25 मी पिस्टल स्पोर्ट्स यूथ वूमेन में चंडीगढ़ की समायरा धालीवाल प्रथम, राजस्थान से हेतांशी गौड़ द्वितीय और राजस्थान से ही भाव्या कौल तीसरे स्थान पर रही.

स्पोर्ट्स पिस्तौल में पुरुष कैटेगरी की बात करें तो 25 मीटर मेन प्रतियोगिता में उत्तराखंड से अमित घनसेला पहले नंबर पर रहे. राजस्थान से सचिन सांगवान दूसरे नंबर पर और पंजाब से रंजय सिंह जाटना तीसरे नंबर पर रहे. 25 मीटर जूनियर मेन इंडिविजुअल में पंजाब के रंजन सिंह जाटना पहले हिमाचल प्रदेश के अभय प्रताप सिंह दूसरे और हरियाणा के यश कुमार तीसरे स्थान पर रहे. इसके बाद 25 मीटर यूथ मेन में पंजाब के रंजय सिंह जाटना पहले नंबर पर हरियाणा के हिमांशु लंबा दूसरे नंबर पर तो वही राजस्थान के अभिजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे.

स्पोर्ट्स पिस्टल में सर्विस कैटेगरी की बात करें तो 25 मीटर सीनियर मेन सर्विस में इंडियन आर्मी से विजय सिंह पहले नंबर पर रहे. गौरव डागर दूसरे नंबर पर रहे. आइटीबीपी से संजय सिंह तीसरे नंबर पर रहे. वहीं इसके अलावा 25 मीटर MQS में उत्तराखंड के धीमान गर्ग पहले नंबर पर राजस्थान की सचिन सिंह दूसरे नंबर पर तो वही तीसरे नंबर पर भी राजस्थान के ही पीयूष शर्मा रहे. डेफ कैटेगरी में राजस्थान के मिलन भारद्वाज पहले स्थान पर रहे.

इसके अलावा दूसरी इवेंट 50 मीटर फ्री पिस्टल शूटिंग कैटेगरी की बात करें तो 50 मीटर मेन इंडिविजुअल में हरियाणा के प्रवेश पहले, राजस्थान के अंशु दूसरे, राजस्थान के ही हेमंत सिंह चौधरी तीसरे नंबर पर रहे. 50 मीटर पिस्टल मेन इंडिविजुअल सर्विस कैटेगरी में भारतीय सेना से अजेंद्र सिंह चौहान प्रथम, रविन कुमार ने द्वितीय, सुमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. फ्री पिस्टल 50 मीटर जूनियर मेन इंडिविजुअल में राजस्थान से राजवर्धन सिंह राठौड़ ने पहला स्थान पंजाब के परवाज संधू ने दूसरा स्थान तो वहीं तीसरे स्थान पर राजस्थान के अंशु रहे.

फ्री पिस्टल 50 मीटर जूनियर में इंडिविजुअल सर्विस में भारतीय सेवा से तुषार अहलावत पहले नंबर पर रहे. अवनीश कुमार दूसरे नंबर पर रहे. फ्री पिस्टल 50 मीटर फॉर MQS प्रतियोगिता में भारतीय सेना के शिखर वर्मा पहले, उत्तर प्रदेश के वर्धन चौधरी दूसरे, पंजाब से आने वाले दलजिंदर सिंह तीसरे नंबर पर रहे.