नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई. इससे पहले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे.

नीरज चोपड़ा भारतीय भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया है. वो देश के सबसे सफल और लोकप्रिय एथलीटों में गिने जाते हैं. नीरज का जन्म हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव में हुआ था.

नीरज चोपड़ा की प्रमुख उपलब्धियां

  • टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक, 87.58 मीटर भाला फेंक कर रचा इतिहास
  • एशियाई खेल 2018 (जकार्ता): स्वर्ण पदक
  • 88.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंका
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: स्वर्ण पदक
  • वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022: रजत पदक
  • वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट): स्वर्ण पदक, नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी बने.
  • डायमंड लीग 2022: फाइनल जीतने पहले भारतीय

सम्मान और पुरस्कार

  • साल 2018 में अर्जुन अवार्ड
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2021)
  • पद्म श्री (2022)