पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, प्रमेंद्र डोभाल बने देहरादून एसएसपी, नवनीत सिंह बने हरिद्वार एसएसपी

धामी सरकार ने आज 13 फरवरी को बड़े स्तर पर राज्य में पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है. 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को भी बदल दिया गया है. आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान यानी एसएसपी बनाया है. वहीं देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एटीएफ की नई जिम्मेदारी है. प्रमेंद्र सिंह डोभाल फिलहाल हरिद्वार के एसएसपी है. अब उनकी जगह नवनीत भुल्लर हरिद्वार के एसएसपी होगे.