दिल्ली: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर किसी ने इस मौके पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं. जबकि राष्ट्रपति ने लोगों से उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की अपील की है.
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं. शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए. आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें.
President Droupadi Murmu paid homage to Mahatma Gandhi on his 78th Punyatithi and attended a Sarva Dharma Prarthana at Rajghat, New Delhi. pic.twitter.com/O7s7VrqWDF
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 30, 2026
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा है, ‘महान बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं. आज हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के वीर बलिदानों को याद करते हैं जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की भलाई के लिए खुद को समर्पित किया.’
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया. उन्होंने लिखा, ‘महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन,विनम्र श्रद्धांजलि.
महात्मा गाँधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
पूज्य बापू ने भाषा, क्षेत्र, जाति में बँटे देश को एक कर आजादी के आंदोलन को व्यापकता दी। स्वदेशी, स्वाधीनता व स्वच्छता को एक सूत्र में बाँधकर गौरवशाली भारत की कल्पना करने वाले महात्मा गाँधी जी के विचार हमें प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/0DMWPHadd7
— Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2026
