सलमान खान ने अपनी फैमिली के साथ इस गणेश चतुर्थी पर अपने घर में गणपति बप्पा को विराजा है. बीती 27 अगस्त की रात को सलमान खान ने अपने घर से गणेश वंदना और आरती का भक्तिमय नजारा शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान खान अपनी पूरी फैमिली के साथ गणेश आरती करते नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.
सलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी से गणेश वंदना को जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी फैमिली के साथ -साथ रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में सलीम खान, सुशीला चक्र, अरबाज खान, सुहैल खान और सलमान खान के साथ-साथ उनकी बहन अलवीरा भी गणेश आरती करती दिख रही हैं. पूरे घर में गणपति बप्पा मोरया गूंज रहा है. सलमान खान के इस वीडियो को उनके 15 लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं और कमेंट बॉक्स गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा है.
सलमान खान के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘गणपति बप्पा हमारे घर भी पधारो’. बता दें, फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी सलमान खान को इस वीडियो पर कमेंट्स कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं. सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों बिग बॉस 19 के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की भी शूटिंग कर रहे हैं. सलमान ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है और फिल्म का पहला सेट लद्दाख में लगा था, जहां से फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने तस्वीरें शेयर की थी.
