धर्मेंद्र की अस्पताल से हुई छुट्टी, अब घर पर करेंगे आराम, सनी देओल ने फैंस का जताया आभार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र आज 12 नंवर को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं. एक्टर बीते 11 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती थें. इस बीच दिग्गज अभिनेता की बार-बार मौत की अफवाह भी फैली, जिस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने मीडिया को झूठी खबर चलाने पर खूब फटकार भी लगाई. अब एक्टर अपनी फैमिली के साथ घर जा चुके हैं और आराम फरमा रहे हैं. एक्टर को एंबुलेस के जरिए उनके घर ले जाया गया. वहीं, एंबुलेंस के पीछे सवार कार में सनी और बॉबी देओल थे. एक्टर का आज सुबह 7 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई. रिपोर्ट्स की मानें तो वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

जहां, धर्मेंद्र की मौत की खबर फैलने के बाद उनके चाहने वालों का दिल टूट गया था, वहीं जब उन्हें यह पता चला कि एक्टर की मौत की खबर महज अफवाह है तो उनकी सांस में सांस आई. सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर के ठीक होने की कामना कर रहे थे. अब जब धर्मेंद्र अपने घर पहुंच चुके हैं तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. बता दें, जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, जो उनके शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा समेत कई स्टार मिलने गए थे. सनी और बॉबी अपने पिता की हेल्थ अपडेट इन स्टार्स को दे रहे थे.

दूसरी तरफ सनी देओल ने फैंस की दुआओं के लिए उनका आभार जताया है और साथ ही अनुरोध किया है कि वो स्टार फैमिली निजता का हनन ना करें. सनी ने कहा, मिस्टर धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब घर पर आराम कर खुद को रिकवर करेंगे,हम मीडिया और पब्लिक से अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की झूठी खबरें ना चलाएं, उनका सम्मान करें, और परिवार की निजता का भी ख्याल रखें.