थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मर्डर केस में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई. साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों से पूछताछ की.
जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी दून पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने पर, गुनियाल गांव की जंगल पर,एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. दूसरा बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे बदमाश घायल हो गया.
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई. घटना की सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी घटनास्थल पहुंचे हैं फिल्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. 30 मार्च की सुबह आपसी रंजिश के चलते आरोपितों ने सुबह सैर करने निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई थी. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी रोष था और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
29 मार्च की देर रात आरोपी कुठालगेट गेट स्थित जेन-जी रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां उन्होंने शराब और खाना खाया. उनका बिल 40 हजार रुपए हुआ तो आरोपियों ने बार स्टाफ के साथ मारपीट कर दी. जिसके बाद यह विवाद सड़क तक पहुंचा था और 30 मार्च की सुबह बार स्टाफ की फार्च्यूनर का पीछा करते हुए आरोपी जोहड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चलती कार से फायरिंग कर दी, जोकि सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में लग गई. जिनकी इस घटना में मौत हो गई.
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि शुक्रवार देर रात रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में गोली मारने वाले फरार दो आरोपी 22 वर्षीय मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी, निवासी मुजफ्फरनगर और 21 वर्षीय शांतनु त्यागी निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया गया. साथ ही घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और बदमाशों के पूछताछ की गई.
इस मामले में पुलिस ने पूर्व तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले भी पुलिस चार लोगों को जेल भेज चुकी है. यानी इस मामले में अब तक कुल तक 9 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है.
