उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती, 74 सिलेंडर किए जब्त, 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज

वर्तमान में ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। जिसकी वजह से ईंधन की सप्लाई ग्लोबली प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि डोमेस्टिक गैस कनेक्शन की देशभर में और उत्तराखंड में भी पर्याप्त मात्रा में सप्लाई हो रही है।

प्रदेश में एलपीजी और ईंधन की सप्लाई के लिए सरकार की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लग सके। इसी बीच निरीक्षण के दौरान छापे मारे गए। जिसमें कुल 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।

उत्तराखंड नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के आयुक्त की माने तो राज्य में बीते तीन दिनों में यानी 10 मार्च से 12 मार्च के बीच जिलों में 280 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 58 स्थानों पर छापेमारी की गई।

दरअसल, ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध की वजह से जनता में एक पैनिक का माहौल है. हालांकि कुछ सर्वर इश्यू होने की वजह से भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. बावजूद इसके जनता पैनिक की वजह से गैस भरवाने के लिए गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं. जबकि वर्तमान समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है. इसी बीच गैस सिलेंडर का भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रीफीलिंग के भी मामले बढ़ गए हैं. ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों ने प्रदेश घर में निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई कर रही है.