मिस वर्ल्ड 2025 सुर्खियों में हैं. 72वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में हो रहा है. आज, 31 मई को मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले हैं. यह दोपहर 1:00 बजे GMT (शाम 6:30 बजे IST) हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में होगा. इस दौरान बॉलीवुड स्टार अपने लाइव परफॉर्मेंस से महफिल में चार चांद लगाएंगे.
हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में 72वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल ग्रैंड फिनाले का पूरा इंतजाम हो गया है. 31 मई को दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) होगा. मिस वर्ल्ड 2025 ग्रैंड फिनाले की मेजबानी 2016 में रह चुकी मिस वर्ल्ड स्टेफनी डेल वैले और मशहूर भारतीय होस्ट सचिन कुंभार करेंगे. इस दौरान जैकलीन फर्नांडीस और ईशान खट्टर बॉलीवुड का तड़का लगाएंगे.
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. एक्टर इस ग्रैंड फिनाले में जज की भी भूमिका निभाएंगे. जजिंग पैनल में मिस इंग्लैंड 2014 डॉ. कैरीना टरेल, सुधा रेड्डी, क्रिस्टीना पिस्जकोवा होगी. बता दें सुधा रेड्डी 2025 में ब्यूटी विद अ पर्पस की वैश्विक राजदूत हैं. उन्होंने ब्यूटी विद अ पर्पस गाला डिनर की शानदार मेजबानी की थी. मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सीबीई जूरी की प्रमुख होंगी और 72वीं मिस वर्ल्ड की विजेता का एलान करेंगी.
108 प्रतियोगियों को सबसे पहले दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।.वहां से, प्रत्येक महाद्वीपीय क्षेत्र (अमेरिका और कैरिबियन, अफ्रीका, यूरोप, एशिया और ओशिनिया) से दस सेमीफाइनलिस्ट क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे, कुल 40 प्रतिनिधि होंगे.
बता दें, 16 प्रतियोगी पहले ही फास्ट-ट्रैक चैलेंज जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. इन 16 प्रतियोगियों के नाम इस प्रकार हैं…
हेड टू हेड चैलेंज
- अन्ना-लिसे नैनटन, त्रिनिदाद और टोबैगो
- फेथ बावलिया, जाम्बिया
- इदिल बिलगेन, तुर्की
- मिल्ली-मै एडम्स, वेल्स
टॉप मॉडल
- नंदिनी गुप्ता, भारत
- जैस्मीन गेरहार्ट, आयरलैंड
- सेल्मा कामन्या, नामीबिया
- ऑरेली जोआचिम, मार्टीनिक
