‘बिग बॉस 19’ प्रीमियर: अमाल मलिक, नतालिया, नीलम कंफर्म, मिलिए सलमान खान के शो के स्टार कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस 19’ आज, 24 अगस्त को अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार है. यह शो एक नए सीजन के साथ वापस आ गया है, जो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग और मसालेदार होने का वादा करता है. सलमान खान के इस शो में इस साल बिग बॉस के घर के अंदर सत्ता में एक नाटकीय बदलाव देखने को मिलेगा.

मेकर्स ने बीते शनिवार को शो के होस्ट सलमान खान की झलक दिखाई थी. प्रोमो में उन्हें बिग बॉस 19 के सेट पर देखा गया. ग्रैंड प्रीमियर से उनका पहला लुक पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वहीं, आज रविवार को मेकर्स बीबी हाउस के कंटेस्टेंट्स का धीरे-धीरे प्रोमो जारी कर रहे हैं. बिग बॉस के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट को दिखाया गया है जो गायक और संगीतकार अमाल मलिक प्रतीत होते हैं. क्लिप में, कंटेस्टेंट माइक पकड़े हुए एक दमदार एंट्री करते हैं और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के गाने ‘कौन तुझे’ को गुनगुनाते हैं.

मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है, जिसमें दो हसीनाएं पूरे स्टाइल में बिग बॉस के मंच पर एंट्री करती नजर आ रही हैं. एक जहां ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ गाने पर बोल्ड देसी डांस मूव्स के साथ दिखी तो वहीं दूसरी ‘बेशरम रंग’ गाने पर धमाकेदार एंट्री करती हुई. फैंस को यकीन है कि ये झलकियां नीलम गिरी और नतालिया जानोसजेक हैं.

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वैनिटी मिरर में अपने माता-पिता की तस्वीर के साथ लिखा, ‘कुछ बड़ी मिसिंग होने वाली है.’हालांकि उन्होंने इसे जल्द ही इसे हटा दिया.

बिग बॉस 19 का प्रीमियर आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर होगा. बिग बॉस का 19वां सीजन डिजिटल फर्स्ट अप्रोच अपना रहा है, जिसमें हर नया एपिसोड ओटीटी पर प्रीमियर होता है और 90 मिनट बाद टेलीविजन पर प्रसारित होता है.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 17वें साल इस शो की मेजबानी करेंगे. 105 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में 17-18 प्रतियोगी होंगे, जो दर्शकों को एंटरटेन और शो को टीआरपी दिलाने की जिम्मेदारी लेंगे. खेल की कहानी को आकार देने में दर्शक भी अहम भूमिका निभाएंगे.