सलमान खान सिकंदर की फ्लॉप के बाद फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है. बीते दिन सलमान खान और फिल्म की लीड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह शूटिंग के लिए लेह-लद्दाख पहुंची थे और आज 9 सितंबर को बैटल ऑफ गलवान से सलमान खान के लुक की पहली झलक सामने आ गई है. सलमान खान ने आज 9 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म के सेट से नई तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस फिल्म के ब्लॉकबस्ट होने का कयास लगा रहे हैं.
बैटल ऑफ गलवान से आई सलमान खान की फेस लुक की पहल झलक ने उनके फैंस की फिल्म के प्रति बेताबी को बढ़ा दिया है. सलमान का चेहरा क्लैप बोर्ड के पीछे है और इस पर लिखा है सीन नंबर 86, शॉट नंबर 1 और टेक नंबर 1. सलमान को आर्मी की जैकेट में देखा जा रहा है और चेहरे पर घाव है. सलमान खान ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, बैट ऑफ गलवान’. खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख 28 हजार से ज्यादा फैंस ने लाइक कर दिया है और फिल्म कमेंट बॉक्स में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी हैं. इस पर सलमान खान के कई फैंस ने फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर का टैग दे दिया है.
बैटल ऑफ गलवान को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इससे पहले वह शूटआउट एंड लोखंडवाला, हसीना पार्कर, एक अजनबी और मिशन इंस्ताबुल जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. यह पहली बार है जब वह सलमान खान के साथ फिल्म करने जा रहे हैं. पिछली बार उन्होंने फिल्म क्रैकडाउन (2020) बनाई थी. खैर, फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो इसमें चित्रांगदा सिंह उनकी हीरोइन होंगी. फिल्म कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है.
