अशनीर ग्रोवर को धमाकेदार शो राइज एंड फॉल सीजन 1 का पहला विनर टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी के रूप में मिला है. इस शो में कई टीवी सेलेब्स ने एंट्री ली थी, जिनको पीछे छोड़ते हुए अर्जुन बिजलानी ने ट्रॉफी अपने नाम की है. सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी की चमचमाती ट्रॉफी के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस शो की फर्स्ट रनर अप आरुष भोला तो अरबाज पटेल शो के सेकंड रनर अप रहे हैं. राइज एंड फॉल की ट्रॉफी के साथ अर्जुन अपने घर 28 रुपये की प्राइज मनी भी लेकर गए हैं.
अर्जुन राइज एंड फॉल की ट्राफी को लेकर शो से बार और पैपराइज को इसकी पहली झलक दिखलाई. एक्टर ने अपनी इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी नेहा स्वामी को दिया है. एक्टर ने अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाया और कहा, मैं इस वक्त सच में घर जाना चाहता हूं, बिस्तर पर लेटना चाहता हूं, मैं अपने बेटे को भी गले लगाना चाहता हूं’. रिपोर्ट्स की मानें तो आज इस शो का टेलीकास्ट होने वाला हैं.
राइज एंड फॉल सीजन 1 का फिनाले आज 17 अक्टूबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है. इस शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर थे. शो के फिनाले में कंटेस्टेंट्स की स्ट्रेटजी, ड्रामा और हाई इमोशन देखने को मिलेगा. इस ट्रॉफी के लिए धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल, नयनदीप रक्षित, आरुष भोला और आकृति नेगी रेस में शामिल थे.
राइज एंड फॉल दो ऐसे ग्रुप के बीच पावर को लेकर जंग का मैदान था, जिसमें एक ग्रुप ऑपुलेंट रूलर्स, जो पेंटाहाउस में रहता है और दूसरा ग्रुप स्ट्रगलिंग वर्कर्स बेसमेंट में रहता है. वर्कर्स को कमाई के लिए अपने टास्क पूरा करना होता था, ताकि वो पेंटहाउस पर अपना कब्जा जमा सकें. वहीं, रूलर्स के पास सिर्फ अपनी पॉवर को बचाने का ही सबसे बड़ा टास्क था.
