उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हो गया. तीन दिन तक चले अधिवेशन में शिक्षा, जनसांख्यिकीय ताकत, समाज परिवर्तन और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. इन दौरान पांच प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए.
देहरादून के परेड ग्राउंड में 3 दिन चले एबीवीपी के अधिवेशन में तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों समेत सभी राज्यों से 1,211 प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस अधिवेशन में संगठनात्मक विकास, शैक्षिक नीतियों और सामाजिक, संस्कृतिक मुद्दों पर भी गंभीर रूप से विचार विमर्श करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.डॉ वीरेंद्र ने बताया कि इसके साथ ही समाज परिवर्तन का वाहक बने युवा विषय के प्रस्ताव को भी 27 नवंबर को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में पारित किया गया.
Glimpses of the day from Dehradun – energy, enthusiasm, and the spirit of youth at the #71stABVPConf! pic.twitter.com/pkhElzT9Z1
— ABVP (@ABVPVoice) November 28, 2025
सोलंकी ने बताया कि अधिवेशन प्रांगण में आयोजित हुई रानी अब्बक्का प्रदर्शनी में अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों को संगठन की गतिविधियों, स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति संरक्षण और विद्यार्थी परिषद के 77 वर्षों के कार्यों की समृद्ध झलक दिखाई गई. इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और उत्तराखंड की लोक परंपराओं को भी दर्शाया गया.
Glimpses from the inaugural session of ABVP’s 71st National Conference being held in Dehradun.
The inauguration was graced by former ISRO Chairman Dr. S. Somnath along with National President Prof. Raghuraj Tiwari and National General Secretary Dr. Virendra Singh Solanki. pic.twitter.com/hV3zSDdeAE
— ABVP (@ABVPVoice) November 29, 2025
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा प्रोफेसर यशवंत राव केलकर जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त कार्यकर्ता आगरा उद्बोधन और कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.
भगवान बिरसा मुंडा नगर, परेड ग्राउंड से शोभायात्रा की भव्य शुरुआत।#71stABVPConf pic.twitter.com/kHhUsAfX3s
— ABVP (@ABVPVoice) November 29, 2025
