‘अनुपमा’ सीरियल के सेट पर लगी भयंकर आग, AICWE के अध्यक्ष ने CM से की जांच की मांग

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा के करोड़ों फैंस हैं इस शो ने कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल की है. लेकिन इस शो के फैंस के लिए बुरी खबर है, दरअसल सुबह के टाइम शो के सेट पर आग लग गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सेट पर भयंकर आग लगी है. क्योंकि चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. आग लगने के कुछ देर बाद ही वहां ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की. पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरंत कार्रवाई की और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.

सेट पर सुबह 5 बजे आग लगी है, शूटिंग दो घंटे बाद यानि 7 बजे शुरु होनी थी जिसके लिए पूरी कास्ट और क्रू वहां मौजूद था. हालांकि किसी को भी हानि नहीं पहुंची है लेकिन सेट पर आग से नुकसान जरुर हुआ है.

इस मामले को लेकर AICWA ने जांच की मांग की है, इसके अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इस मामले में बात करते हुए कहा, ‘सुबह 5 बजे मुझे हमारे एक मजदूर का फोन आया, जो वहां से कुछ दूरी पर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि सेट पर काफी आग लगी है इस दौरान क्रू मेंबर शूटिंग की तैयारी में लगे हुए थे. आग लगने के बाद सब बाहर की ओर भागे. आग काफी देर तक जली और फायर ब्रिगेड वहां 1 घंटे बाद पहुंची.

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म सिटी में आग लगती रहती है क्योंकि यहां शूटिंग सेट लकड़ी के बने होते हैं. इस सेट की अच्छे से जांच नहीं होती इसीलिए कोई अच्छी सेफ्टी नहीं हैं. इसीलिए अध्यक्ष होने के नाते हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग करते हैं कि इसकी जांच की जानी चाहिए.