मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
कम ऋण जमा अनुपात वाले जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविरों के आयोजन करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं।
बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कोई परेशानी न हो।
बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन, आर के सुधांशु समेत विभिन्न बैंकों के आलाधिकारी मौजूद रहे।
