उत्तराखंड में चकराता के खरासी गांव के लोग एक अनोखे विवाह का साक्षी बने हैं। बुधवार को यहां एक परिवार के पांच भाइयों की शादी एक ही मंडप के नीचे हुई। इस शादी को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। ये सभी दूल्हे जौनसारी समाज के हैं। इसलिए इस समाज की परंपरा जोझोड़े के तहत पांचों दुल्हनें खुद बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं।
यह परंपरा पूरे इलाके में संयुक्त परिवार की एकता, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती है। परिवार के पांचों भाई नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल की शादी एक ही मंडप में हुई।
नरेंद्र का विवाह अन्नू से, प्रदीप का निक्की से, प्रीतम का पुनीता से, अमित का निर्मला से और राहुल की शादी आंचल के साथ हुई। इस मौके पर सभी दूल्हा और दुल्हन बेहद खुश नजर आएं। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।
