उत्तराखंड चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लगातार राज्य में सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 2 और 3 मई को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देहरादून और डोईवाला में केंद्रित इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना है। इससे पहले गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के दौरे भी यह संकेत दे चुके हैं कि उत्तराखंड चुनाव की तैयारी पार्टी के लिए शीर्ष प्राथमिकता में है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो मई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। यहां वो डोईवाला के कुआंवाला में बीजेपी पदाधिकारियों, धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें पार्टी को लेकर मंथन होगा। वहीं 3 मई को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी
कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी की नब्ज़ टटोलेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
