देहरादून में फिर मिला महिला का शव, मची सनसनी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा में महिला का शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

घटना रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा की है। चुनाभट्टा के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है मृतका के शव से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

महिला का शव जहां मिला है वो इलाका देहात पुलिस के अंतर्गत आता है. मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पहुंचे हैं. पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 से 32 साल लग रही है.पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है. महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दशहत का माहौल. एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं.