बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक वाहन पलट गया. सड़क सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति सजगता दिखाते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने दुर्घटना में त्वरित कार्रवाई कर वाहन चालक को सुरक्षित रेस्क्यू किया. चालक ने बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया. हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं. चालक को आनन-फानन में जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
गौर हो कि रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं शनिवार को चौकी घोलतीर क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टाटा टियागो कार (संख्या UK07 FK 5694) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़, जिला चमोली के रूप में हुई है.
चालक ने बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया. पुलिस की त्वरित सक्रियता के चलते चालक पूरी तरह सुरक्षित है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई, जिसके माध्यम से वाहन को सड़क से हटाया गया. वहीं हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, पुलिस कार चालक को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और पूरी सावधानी बरतें. आपकी सतर्कता ही आपके सफर को सुरक्षित बना सकती है.
