धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हुआ. मेकर्स ने 7 मार्च को रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर के सीक्वल का धांसू ट्रेलर रिलीज किया है. 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों और फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है. यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
शनिवार को मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा.’
धुरंधर 2 का साढ़े तीन मिनट का ट्रेलर एपिक रिवेंज का वादा करता है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पहली फिल्म के शुरुआती सीन से शुरू होता है, जो आईसी-814 हाईजैकिंग का सीन था और आगे दिखाता है कि कैसे हमजा (रणवीर सिंह) ने पहली फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत को मार डाला था. ट्रेलर में ‘इंट्रोड्यूसिंग जसकीरत सिंह रंगी’ टेक्स्ट भी दिखाया गया है जो फिल्म में रणवीर के कैरेक्टर की असली पहचान है. कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि हम इस फिल्म में उनकी बैकस्टोरी देखेंगे.
ट्रेलर में एक खास सीन भी दिखाया गया है, हम देखते हैं कि यलीना (सारा अर्जुन) गोली चलाने के लिए तैयार होते हुए बंदूक उठाती है. क्या ऐसा हो सकता है कि वह हमजा के रॉ बैकग्राउंड के बारे में पता चलने के बाद उसे गोली मारने वाली है?
संजय दत्त के चौधरी असलम का भी किरदार ट्रेलर में देखने को मिला है. वह पूरे ट्रेलर में हैं. चूंकि पहली फिल्म में, चौधरी असलम और हमजा ने हाथ मिलाकर रहमान डकैत को मार डाला था. ऐसा लगता है कि अब, जब हमजा ल्यारी की गैंग एक्टिविटीज को संभालेगा. ट्रेलर में संजय का डायलॉग ‘जहां दर्द है वहां मर्द है’ लोगों का ध्यान खींचा है. यह सोशल मीडिया पर वायरल होने का पूरा पोटेंशियल रखता है.
धुरंधर: द रिवेंज पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी. मेकर्स ने इसे 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने का फैसला किया है. इस जबरदस्त स्पाई-एक्शन थ्रिलर को आदित्य धर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. उन्होंने इस फिल्म के राइटर भी हैं. फिल्म को प्रोड्यूस करने में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने आदित्य की मदद की है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले दुनिया भर के थिएटर में आएगी.
‘धुरंधर 2’ कन्नड़ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक से क्लैश होने वाली थी. लेकिन टॉक्सिक के मेकर्स ने इसे जून तक पोस्टपोन कर दिया है. इसकी वजय से रणवीर की यह फिल्म एक बड़े क्लैश से बच गई है, लेकिन अब रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर को ‘उस्ताद भगत सिंह’ से कड़ी टक्कर मिलेगी. पवन कल्याण की यह फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है, इसलिए देखना यह होगा कि ये दोनों फिल्में एक-दूसरे के सामने टिक पाएंगी या नहीं.
