क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. वे लीवर के कैंसर से जूझ रहे थे. रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में एडमिट थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को उनका निधन हो गया. रिंकू सिंह T20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप मैच में टीम स्क्वाड में शामिल है और गुरुवार को वह चेन्नई में हुए जिंबॉब्वे से मैच के दौरान टीम में शामिल हुए थे. वहीं, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर राजीव शुक्ला ने भी शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद जब भारतीय टीम चेन्नई पहुंची थी, तो रिंकू सिंह के पिता को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आनन – फानन में रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़ पिता के पास पहुंचे थे. वहीं 26 फरवरी को हुए इंडिया – जिंबॉब्वे मैच से पहले वह टीम के साथ जुड़ गए थे, हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था.

बता दें कि रिंकू सिंह के पिता ने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. रिंकू सिंह के पिता का निधन सुबह करीब 4:30 हुआ है. वह 60 साल के थे. उन्हें फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर था. पिछले एक साल से उनकी तबीयत बिगड़ रही थी . वहीं ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. हालांकि तबीयत बिगड़ने पर रिंकू सिंह प्रैक्टिस सेशन छोड़कर बीमार पिता को देखने के लिए पहुंचे थे.

इस बीमारी की हालत में रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज रिंकू सिंह के परिवार के साथ है. वही रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शाम को ही अंतिम संस्कार होगा.मानव उपकार संस्था का डीप फ्रीज़र रिंकू सिंह के महुआखेड़ा स्थित आवास पर पहुंच रहा है. रिंकू सिंह के परिजन व दोस्त रिंकू सिंह के महुआखेड़ा स्थित आवास पर पहुच रहे हैं. मछली शहर की सांसद व रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने भी सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताया है.

बता दें कि खान चंद्र सिंह अलीगढ़ में एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करते थे. सीमित आमदनी में उन्होंने परिवार का भरणपोषण किया और मेहनत से कभी कोई समझौता नहीं किया. रिंकू सिंह भी कई इंटरव्यू में अपने पिता के साथ खास भावनात्मक रिश्ते का जिक्र कर चुके हैं. पिता के निधन से क्रिकेटर रिंकू सिंह को गहरा दुख पहुंचा है.