IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत को मिली 50 रनों से हार, शर्मा-सूर्या और हार्दिक रहे फ्लॉप

आखिरकार न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहली जीत दर्ज करने में सफल हो गया. विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में ब्लैक कैप्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए और फिर भारतीय टीम को 18.4 ओवर में 165 रनों पर समेट के 50 रनों जीत दर्ज की.

इस मैच में भारतीय बल्लेबाज वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाए जैसी उसने पिछले तीन मैचों में की थी. ओपनर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले कैच आउट हो गए. वहीं कप्तान सूर्या 8 रन और हार्दिक 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

तीन मैच में लगातार फ्लॉप रहने वाले सैमसम इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और 24 रन ही बना पाए. वहीं रिंकू सिंह 39 रनों की पारी खेली. लेकिन आखिर में शिवम दूबे ने तेजी से रन बनाए और भारत के जीतने की उम्मीद जिंदा कर दी. उन्होंने मात्र 23 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 7 छक्के शामिल थे. लेकिन जैसे ही वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, वैसे ही भारत के जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई.

कीवी कप्तान ने सबसे शानदार गेंदबाज की और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट निकालने में सफल रहे. इसके अलावा सोढ़ी और डफी ने 2-2 विकेट लिए.

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पूरे 20 में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए. जो कि भारत के खिलाफ उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. कीवी टीम के दोनों ओपनरों ने शानदार शुरुआत की थी और पहले विकेट के लिए 100 रनो की साझेदार की. जिसमें सेफर्ट के 36 गेंद में 62 और कॉन्वे के 23 गेंद में 44 रन शामिल है.

उसके बाद कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. आखिर में डेरिल मिशेल ने 18 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 16 गेंद में 24 रन बनाने में सफल रहे. वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने चार ओवर दो-दो विकेट झटके.

भारत टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को फाइनल इलेवन में वापस लाया गया है जबकि ईशान किशन को आराम दिया गया है. वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में भी एक बदलाव देखने को मिला है. तेज गेंदबाज काइल जैमिसन की जगह जैकरी फाउल्क्स को एक बार फिर फाइनल इलेवन में जगह दी गई है, जो दूसरे टी20 में सबसे खर्चीले गेंदबाज साबित हुए थे. वो तीन ओवर में 67 रन दे डाले थे, जब भारत ने 15 ओवर में ही 209 रन को चेज कर लिया था.

IND vs NZ 4th T20: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.